लफ़्ज़ों में उन का नक़्श-ए-कफ़-ए-पा दिखाई दे

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

लफ़्ज़ों में उन का नक़्श-ए-कफ़-ए-पा दिखाई दे

ना'त‌‌‌‌-ए-नबी कहूँ तो मदीना दिखाई दे

हर दम हो जिस को रहमत-ए-आलम तिरा ख़याल

तूफ़ान में भी उस को जज़ीरा दिखाई दे

ना'त‌‌‌‌-ए-नबी के साथ मैं पढ़ती रहूँ दरूद

मुझ को यही नजात का रस्ता दिखाई दे

दे मेरी आँख को भी बसारत मिरे ख़ुदा

जो शख़्स उन का हो वही उन का दिखाई दे

सारी नहीं ये हुस्न-ए-मोहम्मद की रौशनी

सूरज तो उन का नक़्श-ए-कफ़-ए-पा दिखाई दे

दरिया पे चल के जाऊँगी अर्ज़-ए-हिजाज़ तक

मुझ को तो पानियों पे भी रस्ता दिखाई दे

फिर वक़्त हो गया है अज़ान-ए-बिलाल का

सहरा-ए-ज़िंदगी मुझे सोना दिखाए दे

सोचूँ तमाम दिन दर-ए-अक़्दस को मैं 'क़मर'

आते ही नींद गुम्बद-ए-ख़ज़रा दिखाई दे

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  3. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  4. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  5. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads