अज़िय्यतों से निकलने का मशवरा देती

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.5K reads

अज़िय्यतों से निकलने का मशवरा देती

मैं उस की थी तो नहीं फिर भी हौसला देती

किसी अज़ाब से कम तो नहीं है ख़ुश रहना

दुआ के नाम पे क्यूँ उस को बद-दुआ' देती

छुपा भी लेती मिरे भेद को अगर बिल-फ़र्ज़

हवा का क्या है कोई और गुल खिला देती

बजा कि सहल न था उस का हम-सफ़र होना

कम अज़ कम उस को पलटने का रास्ता देती

जो मुझ से इश्क़ के क़िस्से सुनाता फिरता था

कहीं वो मिलता तो मैं उस को आइना देती

मिरे ख़ुदा कोई मसरफ़ तो होता अश्कों का

फ़सील-ए-शहर की तहरीर ही मिटा देती

ख़ुदा गवाह कि सर से झटक के देख लिया

नहीं था बस में वगर्ना उसे भुला देती

मैं उस की ख़ास इनायत से बच गई हूँ 'क़मर'

वगर्ना ख़ल्क़-ए-ख़ुदा तो मुझे मिटा देती

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  3. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  4. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  5. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads