शैख़-ए-हरम उस बुत का परस्तार हुआ है

रासिख़ अज़ीमाबादीरासिख़ अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

शैख़-ए-हरम उस बुत का परस्तार हुआ है

बुत-ख़ाना-नशीं बाँध के ज़ुन्नार हुआ है

हर हर्फ़ पे दो आँसू टपक पड़ते हैं ऐ वाए

ख़त यार को लिखना हमें दुश्वार हुआ है

कोतह न समझ आह-ए-ज़ईफ़ान को ये तीर

सौ बार दिल-ए-अर्श से भी पार हुआ है

ऐ सैद-फ़गन ग़म से तिरे दूरी कि मेरा

हर ज़ख़्म-ए-दिल इक दीदा-ए-ख़ूँ-बार हुआ है

हस्ती तिरी पर्दा है उठा दे इसे ग़ाफ़िल

क्यूँ ऐसा हिजाब-ए-रुख़-ए-दिलदार हुआ है

आगे तिरे थी गर्म-ए-सुख़न होने की हसरत

सो भरना दम-ए-सर्द भी दुश्वार हुआ है

कर क़द्र तू 'रासिख़' की कि इस तरह का आज़ाद

यूँ दाम में आ तेरे गिरफ़्तार हुआ है

रासिख़ अज़ीमाबादी
About the poet

रासिख़ अज़ीमाबादी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे