क्या करेगा जा के बैतुल्लाह तू

रासिख़ अज़ीमाबादीरासिख़ अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

क्या करेगा जा के बैतुल्लाह तू

दिल ही से कर अपनी पैदा राह तू

डूब जा बहर-ए-अमीक़-ए-इ'श्क़ में

यूँ न हरगिज़ ले सकेगा थाह तू

घर से निकलेगा वो अपनी रात को

मत निकलिए देखियो ऐ माह तू

का'बा ढह जावे तो बन सकता है फिर

देखिए दिल है इसे मत ढाह तू

हाल-ए-दिल थोड़ा सा सुन कर बोल उठा

बस अब इस क़िस्से को कर कोताह तू

यार के दिल तक असर के साथ जा

आसमाँ तक जा न जा ऐ माह तू

वाजिबुत्ता'ज़ीर है 'रासिख़' प हैफ़

क़द्र से उस की नहीं आगाह तू

रासिख़ अज़ीमाबादी
About the poet

रासिख़ अज़ीमाबादी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like