दिल ज़ुल्फ़-ए-बुताँ में है गिरफ़्तार हमारा

रासिख़ अज़ीमाबादीरासिख़ अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

दिल ज़ुल्फ़-ए-बुताँ में है गिरफ़्तार हमारा

इस दाम से है छूटना दुश्वार हमारा

बाज़ार-ए-जहाँ में हैं अजब जिंस-ए-ज़बूँ हम

कोई नहीं ऐ वाए ख़रीदार हमारा

थी दावर-ए-महशर से तवक़्क़ो सो तुझे देख

वो भी न हुआ हाए तरफ़-दार हमारा

क्यूँकर न दम-ए-सर्द भरें हम कि हर इक से

मिलता है बहुत गर्म कुछ अब यार हमारा

तुझ बिन उसे ये समझें कि है शोला-ए-दोज़ख़

गर हो गुल-ए-जन्नत गुल-ए-दस्तार हमारा

'रासिख़' ये पस-ए-मर्ग भी हमराह रहेगा

है यार का ग़म यार-ए-वफ़ादार हमारा

रासिख़ अज़ीमाबादी
About the poet

रासिख़ अज़ीमाबादी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे