कोई हैरान है याँ कोई दिल-गीर

रासिख़ अज़ीमाबादीरासिख़ अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

कोई हैरान है याँ कोई दिल-गीर

कहे तू है ये आलम बज़्म-ए-तस्वीर

जले तक का मैं अपने क़द्र-दाँ हूँ

ये चुटकी राख है इक-तुर्फ़ा इक्सीर

निगाह-ए-इज्ज़ कुछ कुछ कारगर थी

सो अब जाती रही उस की भी तासीर

वो दिन क्या बा-हलावत थे कि अहबाब

मुआफ़िक़ थे बहम जूँ शक्कर-ओ-शीर

करूँ क्यूँकर न मैं 'रासिख़' मबाहात

कि हैं उस्ताद मेरे हज़रत-ए-'मीर'

रासिख़ अज़ीमाबादी
About the poet

रासिख़ अज़ीमाबादी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like