आईना ख़ुद-नुमाई उन को सिखा रहा है

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

आईना ख़ुद-नुमाई उन को सिखा रहा है

क्या क़हर कर रहा है क्या ज़ुल्म ढा रहा है

आँसू बहा रहा है वो सोज़-ए-दिल पे मेरे

ख़ुद ही लगा के ज़ालिम ख़ुद ही बुझा रहा है

उन को तो हम ने चाहा वो यूँ सता रहे हैं

ऐ चर्ख़-ए-कीना-पर्वर तो क्यूँ सता रहा है

आज़ुर्दा ग़ैर से हैं लेता हूँ मैं बलाएँ

रूठे हैं वो किसी से कोई मना रहा है

कूचे में उन बुतों ने रहने दिया न शायद

सुनते हैं अब 'रसा' भी काबे को जा रहा है

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories