मेरी ईज़ा में ख़ुशी जब आप की पाते हैं लोग

रंगीन सआदत यार ख़ाँरंगीन सआदत यार ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

मेरी ईज़ा में ख़ुशी जब आप की पाते हैं लोग

तो मुझे किस किस तरह से आ के धमकाते हैं लोग

हाथ क्या आता है उन के कुछ नहीं मालूम क्यूँ

मुझ को तुम से और तुम को मुझ से छुड़वाते हैं लोग

एक तो कुछ जी ही जी में रुक रहे हैं मुझ से वो

दूसरे जा जा के उन को और भड़काते हैं लोग

मेरे उन के सुल्ह अज़-बस ख़ल्क़ को है नागवार

वो तो हैं कुछ सर्द लेकिन उन को गर्माते हैं लोग

रात और दिन सोच रहता यही 'रंगीं' मुझे

मैं तो सब से रास्त हूँ क्यूँ मुझ से बल खाते हैं लोग

रंगीन सआदत यार ख़ाँ
About the poet

रंगीन सआदत यार ख़ाँ

उपनाम : ''रंगीन'' मूल नाम : सआदत यार ख़ाँ जन्म : सरहिंद, पंजाब संबंधी : बेताब देहलवी (भाई)

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like