एक नंगा वृद्ध

Rangeya RaghavRangeya Raghav17 Jan 1923 – 12 Sept 1962

1 min read · 12.7K reads

एक नंगा वृद्ध
जिसका नाम लेकर मुक्त होने को उठा मिल हिंद
कांपते थे सिंधु औ साम्राज्य
सिर झुकाते थे सितमगर त्रस्त
आज वह है बंद
मेरे देश हिन्दुस्तान
बर्बर आ रहा है जापान, जागो जिन्दगी की शान ।

अरे हिन्दी ! कौन कहता हा की तू है रुद्ध
कर न पाएगा भयंकर युद्ध
युद्ध ही है आज सत्ता, आज जीवन ।

देश,
संगठन कर ,जातियों की लहर मिलकर
तू भयानक सिंधु
राष्ट्र रक्षा के लिए जो धीर
फ़िर उठा ले आज
संस्कृति की पुरानी लाज से
भीगी हुई तलवार ।

 

Rangeya Raghav
About the poet

Rangeya Raghav

रांगेय राघव \ Rangeya Raghava (रांगेय राघव) (17 January 1923 – 12 September 1962), birth name Tirumalai Nambakam Vir Raghava Acharya, was born in Agra, a city of Uttar Pradesh state, India. and lived in Weir village of Bharatpur A prominent Hindi writer of th…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like