डायन है सरकार फिरंगी

Rangeya RaghavRangeya Raghav17 Jan 1923 – 12 Sept 1962

1 min read · 13.0K reads


डायन है सरकार फिरंगी, चबा रही हैं दाँतों से,
छीन-गरीबों के मुँह का है, कौर दुरंगी घातों से ।



हरियाली में आग लगी है, नदी-नदी है खौल उठी,
भीग सपूतों के लहू से अब धरती है बोल उठी,

इस झूठे सौदागर का यह काला चोर-बाज़ार उठे,
परदेशी का राज न हो बस यही एक हुंकार उठे ।।

Rangeya Raghav
About the poet

Rangeya Raghav

रांगेय राघव \ Rangeya Raghava (रांगेय राघव) (17 January 1923 – 12 September 1962), birth name Tirumalai Nambakam Vir Raghava Acharya, was born in Agra, a city of Uttar Pradesh state, India. and lived in Weir village of Bharatpur A prominent Hindi writer of th…

View profile & all 6 Poems / Stories