तुम सीमाओं के प्रेमी हो,

Rangeya RaghavRangeya Raghav17 Jan 1923 – 12 Sept 1962

1 min read · 12.6K reads

तुम सीमाओं के प्रेमी हो, मुझको वही अकथ्य है,
मुझको वह विश्वास चाहिए जो औरों का सत्य है ।
मेरी व्यापक स्वानुभूति में क्या जानो, क्या बात है
सब-कुछ ज्यों कोरा काग़ज़ है, यहाँ कोई न घात है ।

तर्कों में न सिद्धि रहती है, क्योंकि ज्ञान सापेक्ष्य है,
श्रद्धा में गति रुक जाती है, क्योंकि अन्त स्वीकार है,
मुझे एक ऐसा पथ दो जो दोनों में आपेक्ष्य है,
जीत वही है असली, जिसमें नहीं किसी की हार है ।

Rangeya Raghav
About the poet

Rangeya Raghav

रांगेय राघव \ Rangeya Raghava (रांगेय राघव) (17 January 1923 – 12 September 1962), birth name Tirumalai Nambakam Vir Raghava Acharya, was born in Agra, a city of Uttar Pradesh state, India. and lived in Weir village of Bharatpur A prominent Hindi writer of th…

View profile & all 6 Poems / Stories