निशीथ-चिंता

रामनरेश त्रिपाठीरामनरेश त्रिपाठी4 Mar 1889 – 16 Jan 1962

1 min read · 12.4K reads

 

एक

कम करता ही जा रहा है आयु-पथ काल
रात-दिन रूपी दो पदों से चल करके।
मीन के समान हम सामने प्रवाह के
चढ़े ही चले जा रहे हैं नित्य बल करके॥
एक भी तो मन की उमंग नहीं पूरी हुई
लिए कहाँ जा रही है आशा छल करके।
निखर कढ़ेंगे क्या हमारे प्राण कंचन की
भाँति कभी चिंतानल में से जल करके?

दो

अपना ही नभ होगा अपने विमान होंगे
अपने ही यान जब सिंधु पार जाएँगे।
जन्मभूमि अपनी को अपनी कहेंगे हम
अपनी ही सीमा हम आप ही रखाएँगे॥
अपना ही तन होगा अपना ही मन होगा
अपने विभव का प्रभुत्व हम पाएँगे।
कौन जाने कब भगवान इस भारत के
आगे हाथ बाँधे ऐसे प्यारे दिन आएँगे॥

रामनरेश त्रिपाठी
About the poet

रामनरेश त्रिपाठी

रामनरेश त्रिपाठी (4 मार्च, 1889 - 16 जनवरी, 1962) हिन्दी भाषा के 'पूर्व छायावाद युग' के कवि थे। कविता, कहानी, उपन्यास, जीवनी, संस्मरण, बाल साहित्य सभी पर उन्होंने कलम चलाई। अपने 72 वर्ष के जीवन काल में उन्होंने लगभग सौ पुस्तकें लिखीं। ग्राम गीतों का संकलन करन…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like