जहाँ स्वतंत्रता विचार न बदलें मन से मुख में।
जहाँ न बाधक बने सबल निबलों के सुख में।
सब को जहाँ समान निजोन्नति का अवसर हो।
शांतिदायिनी निशा हर्ष-सूचक वासर हो।
सब भाँति सुशासित हों जहाँ
समता के सुखकर नियम।
बस, उसी स्वतंत्र स्वदेश में
जागें है जगदीश! हम॥








