About रामनरेश त्रिपाठी
रामनरेश त्रिपाठी (4 मार्च, 1889 - 16 जनवरी, 1962) हिन्दी भाषा के 'पूर्व छायावाद युग' के कवि थे। कविता, कहानी, उपन्यास, जीवनी, संस्मरण, बाल साहित्य सभी पर उन्होंने कलम चलाई। अपने 72 वर्ष के जीवन काल में उन्होंने लगभग सौ पुस्तकें लिखीं। ग्राम गीतों का संकलन करने वाले वह हिंदी के प्रथम कवि थे जिसे 'कविता कौमुदी' के नाम स…
Selected Quotes
Poetry & Stories
निशीथ-चिंता
एककम करता ही जा रहा है आयु-पथ काल
वह देश कौन-सा है?
मन-मोहिनी प्रकृति की जो गोद में बसा है।सुख-स्वर्ग-सा जहाँ है वह देश कौन-सा है?
स्वतंत्रता
एक घड़ी की भी परवशता कोटि नरक के सम है।पलभर की भी स्वतंत्रता सौ स्वर्गों से उत्तम है।
पथिक
प्रतिक्षण नूतन वेश बनाकर रंग-बिरंग निराला।रवि के सम्मुख थिरक रही है नभ में वारिद-माला।
कामना
जहाँ स्वतंत्रता विचार न बदलें मन से मुख में।जहाँ न बाधक बने सबल निबलों के सुख में।
About रामनरेश त्रिपाठी
जीवनी
उत्तर प्रदेश के 'सुल्तानपुर (कुशभवनपुर) जिले के ग्राम कोइरीपुर में 4 मार्च, 1889 ई. को एक कृषक परिवार में जन्मे रामनरेेश त्रिपाठी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अत्यन्त प्रेरणादायी था। उनके पिता पं॰ रामदत्त त्रिपाठी धार्मिक व सदाचार परायण ब्राह्मण थे। भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर रह चुके पंडित रामदत्त त्रिपाठी का रक्त पंडित रामनरेश त्रिपाठी की रगों में धर्मनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रभक्ति की भावना के रूप में बहता था। दृढ़ता, निर्भीकता और आत्मविश्वास के गुण उन्हें अपने परिवार से ही मिले थे। पं. त्रिपाठी की प्रारम्भिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल में हुई। कनिष्ठ कक्षा उत्तीर्ण कर हाईस्कूल वह निकटवर्ती जौनपुर जिले में पढ़ने गए मगर वह दसवीं की शिक्षा पूरी नहीं कर सके। अट्ठारह वर्ष की आयु में पिता से अनबन होने पर वह कलकत्ता चले गए।साहित्य कृतित्व
॰ त्रिपाठी की साहित्य साधना की शुरुआत फतेहपुर में हुई। आरंभिक दौर में उन्होंने छोटे-बडे बालोपयोगी काव्य संग्रह, सामाजिक उपन्यास और हिन्दी में महाभारत लिखे। उन्होंने हिन्दी तथा संस्कृत साहित्य का गहन अध्ययन किया। त्रिपाठी जी पर तुलसीदास व उनकी अमर रचना रामचरित मानस का गहरा प्रभाव था, वह मानस को घर घर तक पहुँचाना चाहते थे। बेढब बनारसी ने उनके बारे में कहा था.. तुम तोप और मैं लाठी तुम रामचरित मानस निर्मल, मैं रामनरेश त्रिपाठी। वर्ष 1915 में पं॰ त्रिपाठी ज्ञान एवं अनुभव की संचित पूंजी लेकर पुण्यतीर्थ एवं ज्ञानतीर्थ प्रयाग गए और उसी क्षेत्र को उन्होंने अपनी कर्मस्थली बनाया। थोडी पूंजी से उन्होंने प्रकाशन का व्यवसाय भी आरम्भ किया। पंडित त्रिपाठी ने गद्य और पद्य का कोई कोना अछूता नहीं छोडा तथा मौलिकता के नियम को ध्यान में रखकर रचनाओं को अंजाम दिया। हिन्दी जगत में वह मार्गदर्शी साहित्यकार के रूप में अवरित हुए और सारे देश में लोकप्रिय हो गए। उन्होंने वर्ष 1920 में 21 दिनों में हिन्दी के प्रथम एवं सर्वोत्कृष्ट राष्ट्रीय खण्डकाव्य “पथिक” की रचना की। इसके अतिरिक्त “मिलन” और “स्वप्न” भी उनके प्रसिद्ध मौलिक खण्डकाव्यों में शामिल हैं। स्वपनों के चित्र उनका पहला कहानी संग्रह है। कविता कौमुदी के सात विशाल एवं अनुपम संग्रह-ग्रंथों का भी उन्होंने बडे परिश्रम से सम्पादन एवं प्रकाशन किया। पं. त्रिपाठी कलम के धनी ही नहीं बल्कि कर्मशूर भी थे। महात्मा गांधी के निर्देश पर वे हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रचार मंत्री के रूप में हिन्दी जगत के दूत बनकर दक्षिण भारत गए थे। वह पक्के गांधीवादी देशभक्त और राष्ट्र सेवक थे। स्वाधीनता संग्राम और किसान आन्दोलनों में भाग लेकर वह जेल भी गए। पं. त्रिपाठी को अपने जीवन काल में कोई राजकीय सम्मान तो नही मिला पर उससे भी कही ज्यादा गौरवप्रद लोक सम्मान तथा अक्षय यश उन पर अवश्य बरसा। उन्होंने 16 जनवरी 1962 को अपने कर्मक्षेत्र प्रयाग में ही अंतिम सांस ली। पंडित त्रिपाठी के निधन के बाद आज उनके गृह जनपद सुल्तानपुर जिले में एक मात्र सभागार "पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार" स्थापित है जो उनकी स्मृतियों को ताजा करता है। उन्होने गाँव–गाँव, घर–घर घूमकर रात–रात भर घरों के पिछवाड़े बैठकर सोहर और विवाह गीतों को चुन–चुनकर लगभग १६ वर्षों के अथक परिश्रम से ‘कविता कौमुदी’ संकलन तैयार किया। जिसके ६ भाग उन्होंने १९१७ से लेकर १९३३ तक प्रकाशित किए।रामनरेश त्रिपाठी: Quick Answers
Who is रामनरेश त्रिपाठी?
रामनरेश त्रिपाठी (4 मार्च, 1889 - 16 जनवरी, 1962) हिन्दी भाषा के 'पूर्व छायावाद युग' के कवि थे। कविता, कहानी, उपन्यास, जीवनी, संस्मरण, बाल साहित्य सभी पर उन्होंने कलम चलाई।
When was रामनरेश त्रिपाठी born?
रामनरेश त्रिपाठी was born on 4 March 1889. Associated place: कोयरीपुर, सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत.
When did रामनरेश त्रिपाठी die?
रामनरेश त्रिपाठी passed away on 16 January 1962.
Where can I read रामनरेश त्रिपाठी's poetry?
Kavishala has 9 poems and stories by रामनरेश त्रिपाठी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by रामनरेश त्रिपाठी
निशीथ-चिंता
एककम करता ही जा रहा है आयु-पथ काल
वह देश कौन-सा है?
मन-मोहिनी प्रकृति की जो गोद में बसा है।सुख-स्वर्ग-सा जहाँ है वह देश कौन-सा है?
स्वतंत्रता
एक घड़ी की भी परवशता कोटि नरक के सम है।पलभर की भी स्वतंत्रता सौ स्वर्गों से उत्तम है।
पथिक
प्रतिक्षण नूतन वेश बनाकर रंग-बिरंग निराला।रवि के सम्मुख थिरक रही है नभ में वारिद-माला।
कामना
जहाँ स्वतंत्रता विचार न बदलें मन से मुख में।जहाँ न बाधक बने सबल निबलों के सुख में।
युवकों की रण-यात्रा
(1)जय के दृढ़ विश्वास-युक्त थे
अन्वेषण
मैं ढूँढ़ता तुझे था, जब कुंज और वन में।तू खोजता मुझे था, तब दीन के सदन में॥
स्वदेश गौरव
(1)अतुलनीय जिनके प्रताप का
सत्याग्रह-गीत
मैं अमर हूँ, मौत से डरता नहीं,सत्य हूँ, मिथ्या डरा सकती नहीं।
Selected Quotes by रामनरेश त्रिपाठी (चुनिंदा उद्धरण)
मन-मोहिनी प्रकृति की जो गोद में बसा है।सुख-स्वर्ग-सा जहाँ है वह देश कौन-सा है?एक घड़ी की भी परवशता कोटि नरक के सम है।पलभर की भी स्वतंत्रता सौ स्वर्गों से उत्तम है।जहाँ स्वतंत्रता विचार न बदलें मन से मुख में।जहाँ न बाधक बने सबल निबलों के सुख में।प्रतिक्षण नूतन वेश बनाकर रंग-बिरंग निराला।रवि के सम्मुख थिरक रही है नभ में वारिद-माला।मैं अमर हूँ, मौत से डरता नहीं,सत्य हूँ, मिथ्या डरा सकती नहीं।मैं ढूँढ़ता तुझे था, जब कुंज और वन में।तू खोजता मुझे था, तब दीन के सदन में॥Videos on रामनरेश त्रिपाठी
Loading videos…
Books by रामनरेश त्रिपाठी
Loading books…








