दूर तक
हर तरफ़
रास्ते रास्ते
रास्ते
सब के सब
कितने सुनसान हैं
कितने वीरान हैं
चाँद सूरज घटा
फूल बाद-ए-सबा
कोई भटकी सदा
नग़मगी और नवा
या कोई नक़्श-ए-पा
दूर तक कुछ नहीं
दूर तक
दूर तक
ता-ब-हद्द-ए-नज़र
कोई साया नहीं
ऐसा लगता है
सदियों से इस शहर में
इक मुसाफ़िर भी
भूले से आया नहीं








