बहर-ए-ग़म का किनारा

राबिया सुलताना नाशादराबिया सुलताना नाशाद

1 min read · 12.4K reads

सब ने मुझ से किया है किनारा

सिर्फ़ तेरा है यारब सहारा

अश्क-ए-ग़म यूँही बहते रहेंगे

या रुकेगा कभी ग़म का धारा

मेरी कश्ती है तूफ़ाँ की ज़द में

मिल गया बहर-ए-ग़म का किनारा

ज़ब्त की भी कोई इंतिहा है

मैं कहाँ तक करूँ ग़म गवारा

सू-ए-मंज़िल बढ़ी हूँ मैं यारब

तेरी रहमत का ले कर सहारा

किस तरह हाल दिल का छुपाऊँ

जो हो चेहरे से ग़म आश्कारा

हम ज़माने में सब के हैं 'नाशाद'

और कोई नहीं है हमारा

राबिया सुलताना नाशाद
About the poet

राबिया सुलताना नाशाद

उपनाम : 'सुलताना नाशाद' जन्म : आरा, बिहार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे