रूदाद-ए-ख़िज़ाँ - नज़्म

राबिया सुलताना नाशादराबिया सुलताना नाशाद

1 min read · 12.5K reads

क्यों टीस सी दिल में उठती है क्यों दर्द से जी घबराता है

पहले तो न था ऐसा आलम अब दिल क्यों डूबा जाता है

चाहत से किसी की सीखा था ग़म सहना और आँसू पीना

लेकिन अब तो हर अश्क-ए-अलम आँखों से टपक ही जाता है

आदाब-ए-मोहब्बत की ख़ातिर राहत ग़म को समझे हैं तो फिर

क्यों दिल से आह निकलती है क्यों चक्कर सा आ जाता है

दुनिया हम से आ कर सीखे पाबंदी-ए-रस्म-ओ-राह-ए-वफ़ा

रूदाद-ए-ख़िज़ाँ दोहराते हैं जब ज़िक्र-ए-बहार आ जाता है

ऐ शर्म-ए-मोहब्बत जाग कि अब कुछ देर नहीं रुस्वाई में

पिन्हाँ था जो दिल के पर्दे में वो दर्द ज़बाँ तक आता है

ऐ काश कोई उस से जा कर ये हाल दिल-ए-बर्बाद कहे

बीमार-ए-ग़म-ए-उल्फ़त तेरा है नज़्अ' में दम घबराता है

इस तरह तड़पने लगता है रह रह के दिल 'नाशाद' अक्सर

जैसे कि बगूला उठता है जैसे कोई तूफ़ाँ आता है

राबिया सुलताना नाशाद
About the poet

राबिया सुलताना नाशाद

उपनाम : 'सुलताना नाशाद' जन्म : आरा, बिहार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी