जश्न-ए-आज़ादी - नज़्म

राबिया सुलताना नाशादराबिया सुलताना नाशाद

1 min read · 12.4K reads

आज़ादी का जश्न मनाओ

गीत ख़ुशी के मिल के गाओ

हर हर गाम पे इशरत-ए-मंज़िल

जैसे लैला ज़ीनत-ए-महमिल

साग़र रक़्साँ महफ़िल महफ़िल

शौक़ है दौर-ए-जाम में शामिल

ख़ूब पियो और ख़ूब पिलाओ

आज़ादी का जश्न मनाओ

एक ही देश के बसने वाले

हिन्द की अज़्मत के रखवाले

मौत से टकराएँ वो जियाले

दुनिया उन से दर्स-ए-वफ़ा ले

ख़ल्क़ को ये पैग़ाम सुनाओ

आज़ादी का जश्न मनाओ

लेकिन तुम को ये भी ख़बर है

सारी जनता नौहागर है

इक पल जीना भी दूभर है

साँस नहीं है इक नश्तर है

कुछ उन को राहत पहुँचाओ

आज़ादी का जश्न मनाओ

ये फ़ाक़ों की मारी जनता

बेबस और दुखियारी जनता

देश की प्यारी प्यारी जनता

भारत की बलिहारी जनता

जनता के दुख-दर्द मिटाओ

आज़ादी के जश्न मनाओ

दौर में यूँ आए पैमाना

झूम उठे हर इक दीवाना

छेड़ दे मुतरिब कोई तराना

आ जाए इशरत का ज़माना

आओ दिलों के जोत जगाओ

आज़ादी का जश्न मनाओ

राबिया सुलताना नाशाद
About the poet

राबिया सुलताना नाशाद

उपनाम : 'सुलताना नाशाद' जन्म : आरा, बिहार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी