जब अपने एतिक़ाद के महवर से हट गया - क़तील

katil shifaiक़तील शिफ़ाई24 Dec 1919 – 11 Jul 2001

4 min read · 12.4K reads

जब अपने एतिक़ाद के महवर से हट गया
मैं रेज़ा रेज़ा हो के हरीफ़ों में बट गया

दुश्मन के तन पे गाड़ दिया मैं ने अपना सर
मैदान-ए-कार-जार का पाँसा पलट गया

थोड़ी सी और ज़ख़्म को गहराई मिल गई
थोड़ा सा और दर्द का एहसास घट गया

दर-पेश अब नहीं तेरा ग़म कैसे मान लूँ
कैसा था वो पहाड़ जो रस्ते से हट गया

अपने क़रीब पा के मुअत्तर सी आहटें
मैं बारहा सनकती हवा से लिपट गया

जो भी मिला सफ़र में किसी पेड़ के तले
आसेब बन के मुझ से वो साया चिमट गया

लुटते हुए अवाम के घर-बार देख कर
ऐ शहर-यार तेरा कलेजा न फट गया

रक्खेगा ख़ाक रब्त वो इस काएनात से
जो ज़र्रा अपनी ज़ात के अंदर सिमट गया

चोरों का एहतिसाब न अब तक हुआ क़तील
जो हाथ बे-क़ुसूर था वो हाथ कट गया
katil shifai
About the poet

katil shifai क़तील शिफ़ाई

मुहम्मद औरंगज़ेब या क़तील शिफ़ाई (उर्दू : قتلیل شِفائ ) (24 दिसंबर 1919 - 11 जुलाई 2001) एक पाकिस्तानी उर्दू भाषा के कवि थे। 11 जुलाई 2001 को पाकिस्तान के लाहौर में कतेल शिफाई की मृत्यु हो गई। कविता के 20 से अधिक संग्रह और पाकिस्तानी और भारतीय फिल्मों के लिए…

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like