बुलबुल सुने न क्यूँके कफस में चमन की बात - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

क़लंदर बख़्श ज़ुरअतक़लंदर बख़्श ज़ुरअत

2 min read · 12.4K reads

बुलबुल सुने न क्यूँके कफस में चमन की बात
आवार-ए-वतन को लगे खुश वतन की बात

ऐश ओ तरब का जिक्र करूँ क्या मैं दोस्तो
मुझ गम-ज़दा से पूछिए रंज ओ महन की बात

शायद उसी का जिक्र हो हर रह-गुजर में मैं
सुनता हूँ गोश-ए-दिल से हर इक मर्द ओ जन की बात

‘जुरअत’ ख़िजाँ के आते चमन में रहा न कुछ
इक रह गई जबाँ पे गुल ओ यासमन की बात
क़लंदर बख़्श ज़ुरअत
About the poet

क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

View profile & all 5 Poems / Stories

More from क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

  1. ऐ दिला हम हुए पाबंद-ए-गम-ए-यार के तू - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    ऐ दिला हम हुए पाबंद-ए-गम-ए-यार के तूअब अज़ीय्यत में भला हम हैं गिरफ्तार के तू

    12.3K reads
  2. गम रो रो के कहता हूँ कुछ उस से अगर अपना - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    गम रो रो के कहता हूँ कुछ उस से अगर अपनातो हँस के वो बोले है मियाँ फिक्र कर अपना

    12.4K reads
  3. इतना बतला के मुझे हरजाई हूँ मैं यार कि तू - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    इतना बतला के मुझे हरजाई हूँ मैं यार कि तूमैं हर इक शख्स से रखता हूँ सरोकार के तू

    12.4K reads
  4. सौत-ए-बुलबुल दिल-ए-नालाँ ने सुनाई मुज को - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    सौत-ए-बुलबुल दिल-ए-नालाँ ने सुनाई मुज कोसैर-ए-गुल दीदा-ए-गिर्यां ने दिखाई मुज को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like