ऐ दिला हम हुए पाबंद-ए-गम-ए-यार के तू - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

क़लंदर बख़्श ज़ुरअतक़लंदर बख़्श ज़ुरअत

5 min read · 12.4K reads

ऐ दिला हम हुए पाबंद-ए-गम-ए-यार के तू
अब अज़ीय्यत में भला हम हैं गिरफ्तार के तू

हम तो कहते थे न आशिक हो अब इतना तो बता
जा के हम रोते हैं पहरों पस-ए-दीवार के तू

हाथ क्यूँ इश्क-ए-बुताँ से न उठाया तू ने
कफ-ए-अफसोस हम अब मलते हैं हर बार के तू

वही महफिल है वही लोग वही है चर्चा
अब भला बैठे हैं हम शक्ल-ए-गुनाह-गार के तू

हम तो कहते थे कि लब से न लगा सागर-ए-इश्क
मय-ए-अंदोह से अब हम हुए सर-शार के तू

बे-जगह जी का फँसाना तुझै क्या था दरकार
तान ओ तशनी के अब हम हैं सज़ा-वार के तू

वहशत-ए-इश्क बुरी होती है देखा नादाँ
हम चले दश्त को अब छोड़ के घर-बार के तू

आतिश-ए-इश्क को सीने में अबस भड़काया
अब भला खीचूँ हूँ मैं आह-ए-शरर-बार के तू

हम तो कहते थे न हम-राह किसी के लग चल
अब भला हम हुए रूसवा सर-ए-बाज़ार के तू

गौर कीजे तो ये मुश्किल है जमीं ऐ ‘जुरअत’
देखें हम इस में कहें और भी अशआर के तू
क़लंदर बख़्श ज़ुरअत
About the poet

क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

View profile & all 5 Poems / Stories

More from क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

  1. बुलबुल सुने न क्यूँके कफस में चमन की बात - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    बुलबुल सुने न क्यूँके कफस में चमन की बातआवार-ए-वतन को लगे खुश वतन की बात

    12.4K reads
  2. गम रो रो के कहता हूँ कुछ उस से अगर अपना - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    गम रो रो के कहता हूँ कुछ उस से अगर अपनातो हँस के वो बोले है मियाँ फिक्र कर अपना

    12.4K reads
  3. इतना बतला के मुझे हरजाई हूँ मैं यार कि तू - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    इतना बतला के मुझे हरजाई हूँ मैं यार कि तूमैं हर इक शख्स से रखता हूँ सरोकार के तू

    12.4K reads
  4. सौत-ए-बुलबुल दिल-ए-नालाँ ने सुनाई मुज को - क़लंदर बख़्श ज़ुरअत

    सौत-ए-बुलबुल दिल-ए-नालाँ ने सुनाई मुज कोसैर-ए-गुल दीदा-ए-गिर्यां ने दिखाई मुज को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like