तेरी नज़र के इशारों को नींद आई है - क़ैसर निज़ामी

क़ैसर निज़ामीक़ैसर निज़ामी

3 min read · 12.4K reads

तेरी नज़र के इशारों को नींद आई है
हयात-बख़्श सहारों को नींद आई है

तेरे बग़ैर तेरे इंतिज़ार से थक कर
शब-ए-फिराक के मारों को नींद आई है

सहर करीब है अरमाँ उदास दिल गम-गीं
फलक पे चाँद सितारों को नींद आई है

तेरे जमाल से ताबरी थे जो उल्फत में
अब उन हसीन नज़ारों को नींद आई है

हर एक मौज है साकित यम-ए-मोहब्बत की
मेरे बग़ैर किनारों को नींद आई है

चमन में ज़हमत-ए-गुल्शत आप फरमाएँ
ये सुन रहा हूँ बहारों को नींद आई है

कहो ये साकी-ए-सहबा-नवाज़ से ‘कैसर’
फिर आज बादा-गुसारों को नींद आई है
क़ैसर निज़ामी
About the poet

क़ैसर निज़ामी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from क़ैसर निज़ामी

  1. आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैं - क़ैसर निज़ामी

    आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैंदीदा-ए-पुर-नम से इक दरिया बहा सकता हूँ मैं

    12.4K reads
  2. दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गया - क़ैसर निज़ामी

    दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गयामैं ज़ब्त की हदों से निकलता चला गया

    12.4K reads
  3. जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहीं - क़ैसर निज़ामी

    जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहींमुझ को दीवाना बनाया है तुम्हें याद नहीं

    12.4K reads
  4. कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझे - क़ैसर निज़ामी

    कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझेतेरी नज़रों ने बना डाला है अफ्साना मुझे

    12.4K reads
  5. ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दो - क़ैसर निज़ामी

    ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दोये चराग-ए-राह-ए-मंजिल जल्वा-गर होने तो दो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like