दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गया - क़ैसर निज़ामी

क़ैसर निज़ामीक़ैसर निज़ामी

3 min read · 12.4K reads

दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गया
मैं ज़ब्त की हदों से निकलता चला गया

जो तेरी याद में कभी आया था आँख तक
वो अश्क बन के चश्मा उबलता चला गया

रोका हज़ार बार मगर तेरी याद में
तूफान-ए-इजि़्तराब मचलता चला गया

पुर-कैफ हो गई मेरी दुनिया-ए-जिंदगी
पी कर शराब-ए-इश्क सँभलता चला गया

रोका किया जहाँ नए इंकिलाब को
करवट मगर ज़माना बदलता चला गया

‘कैसर’ न काम आईं यहाँ पासबानियाँ
दौर-ए-ख़िजाँ गुलों को मसलता चला गया
क़ैसर निज़ामी
About the poet

क़ैसर निज़ामी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from क़ैसर निज़ामी

  1. आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैं - क़ैसर निज़ामी

    आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैंदीदा-ए-पुर-नम से इक दरिया बहा सकता हूँ मैं

    12.4K reads
  2. जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहीं - क़ैसर निज़ामी

    जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहींमुझ को दीवाना बनाया है तुम्हें याद नहीं

    12.4K reads
  3. कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझे - क़ैसर निज़ामी

    कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझेतेरी नज़रों ने बना डाला है अफ्साना मुझे

    12.4K reads
  4. ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दो - क़ैसर निज़ामी

    ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दोये चराग-ए-राह-ए-मंजिल जल्वा-गर होने तो दो

    12.4K reads
  5. मिटा न इन को सितम-केश तू ख़ुदा के लिए - क़ैसर निज़ामी

    मिटा न इन को सितम-केश तू ख़ुदा के लिएके अहल-ए-दिल नहीं मिलते कहीं दवा के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like