जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहीं - क़ैसर निज़ामी

क़ैसर निज़ामीक़ैसर निज़ामी

3 min read · 12.4K reads

जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहीं
मुझ को दीवाना बनाया है तुम्हें याद नहीं

गुल खिलाए मेरे सीने में ख़लिश ने क्या क्या
तुम ने जो तीर चलाया है तुम्हें याद नहीं

याद है मुझ को वो शोखी वो अदा वो गम्जा
तुम ने जी भर के सताया है तुम्हें याद नहीं

दिल ने लूट हैं मज़े जिस की ख़लिश के पैहम
तीर वो दिल पे चलाया है तुम्हें याद नहीं

बार-ए-गम जिस को फरिश्ते भी उठा सकते न थे
वो मेरे दिल ने उठाया है तुम्हें याद नहीं

आतिश-ए-इश्क बुझे देर हुई ऐ ‘कैसर’
दाग ने दिल को जलाया है तुम्हें याद नहीं
क़ैसर निज़ामी
About the poet

क़ैसर निज़ामी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from क़ैसर निज़ामी

  1. आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैं - क़ैसर निज़ामी

    आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैंदीदा-ए-पुर-नम से इक दरिया बहा सकता हूँ मैं

    12.4K reads
  2. दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गया - क़ैसर निज़ामी

    दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गयामैं ज़ब्त की हदों से निकलता चला गया

    12.4K reads
  3. कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझे - क़ैसर निज़ामी

    कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझेतेरी नज़रों ने बना डाला है अफ्साना मुझे

    12.4K reads
  4. ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दो - क़ैसर निज़ामी

    ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दोये चराग-ए-राह-ए-मंजिल जल्वा-गर होने तो दो

    12.4K reads
  5. मिटा न इन को सितम-केश तू ख़ुदा के लिए - क़ैसर निज़ामी

    मिटा न इन को सितम-केश तू ख़ुदा के लिएके अहल-ए-दिल नहीं मिलते कहीं दवा के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like