सितम तो फरमा रहे हैं मुझ पर मगर ये उनको ख़बर नहीं है - क़ैसर निज़ामी

क़ैसर निज़ामीक़ैसर निज़ामी

4 min read · 12.4K reads

सितम तो फरमा रहे हैं मुझ पर मगर ये उनको ख़बर नहीं है
नहीं है नाम-काम मेरा नाला मेरी फुगाँ बे-असर नहीं है

करें जो परवाज़ का इरादा रसाई पानी हो ला-मकाँ तक
कहा ये किस ने के हम को हासिल वो दौलत-ए-बाल-ओ-पर नहीं है

रविश रविश है निशात-ए-सामाँ गुल ओ सुमन मुस्कुरा रहे हैं
चमन में आज अपना आशियाना शिकार-ए-बर्क ओ शरर नहीं है

ख़ोशा मुकद्दर वो सामने हैं सुकूँ-ए-ख़ातिर भी है मयस्सर
ज़ह तजल्ली के आज पहला सा इजि़्तराब-ए-नज़र नहीं है

मैं आप गर्म-ए-सफर हूँ तन्हा न कोई रह-रव न कोई साथी
ये जादा-ए-मंज़िल-ए-वफा है यहाँ कोई हम-सफर नहीं है

ज़माना हम से सुनेगा कब तक कहाँ तक आख़िर सुनाएँगे हम
तवील है दास्तान-ए-उल्फत ये किस्सा-ए-मुख़्तसर नहीं है

रूख-ए-मुनव्वर पे उन की ‘कैसर’ अभी तो बिखरी हुई हैं जुल्फें
अभी तो शाम के अँधेरे अभी तुलू-ए-सहर नहीं है
क़ैसर निज़ामी
About the poet

क़ैसर निज़ामी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from क़ैसर निज़ामी

  1. आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैं - क़ैसर निज़ामी

    आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैंदीदा-ए-पुर-नम से इक दरिया बहा सकता हूँ मैं

    12.4K reads
  2. दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गया - क़ैसर निज़ामी

    दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गयामैं ज़ब्त की हदों से निकलता चला गया

    12.4K reads
  3. जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहीं - क़ैसर निज़ामी

    जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहींमुझ को दीवाना बनाया है तुम्हें याद नहीं

    12.4K reads
  4. कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझे - क़ैसर निज़ामी

    कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझेतेरी नज़रों ने बना डाला है अफ्साना मुझे

    12.4K reads
  5. ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दो - क़ैसर निज़ामी

    ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दोये चराग-ए-राह-ए-मंजिल जल्वा-गर होने तो दो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like