तज़ाद-ए-जज्बात में ये नाजुक मकाक आया तो क्या करोगे - क़ाबिल अजमेरी

Kabil Ajmeriक़ाबिल अजमेरी27 Aug 1931 – 3 Oct 1962

4 min read · 12.4K reads

तज़ाद-ए-जज्बात में ये नाजुक मकाक आया तो क्या करोगे
मैं रो रहा हूँ तो हँस रहे हो, मैं मुसकुराया तो क्या करोगे

मुझे तो इस दर्जा वक्त-ए-रूखसत सुकूँ की तलकीन कर रहे हो
मगर कुछ अपने लिए भी सोचा मैं याद आया तो क्या करोगे

कुछ अपने दिल पर भी ज़ख्म खाओ मेरे लहू की बहार कब तक
मुझे सहारा बनाने वालों में लड़खड़ाया तो क्या करोगे

उतर तो सकते हो यार लेकिन मआल पर भी निगाह कर लेा
खुदा-न-कर्दा सुकून-ए-साहिल न रास आया तो क्या करोगे

अभी तो तनकीद हो रही है मेरे मज़ाक-ए-जुनूँ पे लेकिन
तुम्हारी जुल्फों की बरहमी का सवाल आया तो क्या करोगे

अभी तो दामन छुड़ा रहे हो बिगड़ के ‘काबिल’ से जा रहे हो
मगर कभी दिल की धड़कनों में शरीक पाता तो क्या करोगे
Kabil Ajmeri
About the poet

Kabil Ajmeri क़ाबिल अजमेरी

काबिल अजमेरी वासा एक पाकिस्तानी उर्दू कवि थे। Kaabil Ajmeri Wasa was a Pakistani Urdu Poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Kabil Ajmeri

  1. तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाए - क़ाबिल अजमेरी

    तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाएजिगर में फूल खिलें आँख शबनमी हो जा

    12.4K reads
  2. दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगा - क़ाबिल अजमेरी

    दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगामगर वो पूछे बैठे खुद ही हाल-ए-दिल क्या होगा

    12.4K reads
  3. हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गए - क़ाबिल अजमेरी

    हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गएहम नज़र तक चाहते थे तुम तो जाँ तक आ गए

    12.4K reads
  4. होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी है - क़ाबिल अजमेरी

    होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी हैवहशत बड़े दिलचस्प दो-राहे पे खड़ी है

    12.4K reads
  5. सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होती - क़ाबिल अजमेरी

    सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होतीजरा तुम ने निगाह-ए-नाज़ को तकलीफ दी होती

    12.4K reads