संबंध - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी आवाज़ की चिट्ठी
पढ़वाती हूँ
हवाओं से
और तुम्हारी साँस-सुख महसूस करती हूँ
वृक्षों से
और तुम्हारे अस्तित्व में विलीन हो जाती हूँ
सूर्य से
और तुम्हारा प्रणय ताप रक्त में जी लेती हूँ
मेघों से
और तुम्हारे विश्वासालिंगन में सिमट जाती हूँ

तुम्हारी छवि परछाईं के
रोम रोम के दर्पण में
उतर जाती हैं पुतलियाँ

महुए-से चुए
तुम्हारे शब्दों से
सूँघती हूँ प्रणय की सुगंध।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like