प्रणय-मोक्ष - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

प्रेम —
रंग नहीं,
पानी नहीं,
उजाला नहीं,
अन्धेरा नहीं,
ताप नहीं,
शीतलता नहीं,
सुगन्ध है —
सिर्फ़ अनुभूति भर के लिए

प्रेम —
प्रकृति नहीं,
सृष्टि नहीं,
समुद्र नहीं,
सूर्य नहीं,
चन्द्र नहीं,
पवन नहीं,
सौन्दर्य है —
सिर्फ़ सुख के लिए

प्रेम —
साँस नहीं,
धड़कन नहीं,
चेतना नहीं,
स्पर्श नहीं,
स्पन्दन नहीं,
अभिव्यक्ति नहीं,
देह नहीं —
सिर्फ़ आत्मा है
परम तृप्ति और मोक्ष के लिए ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like