नवजात अश्वेत शिशु के जन्म पर-3 - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

शिशु को
अपने वक्ष से लगाये
याकि स्वयं उसके वक्ष से लगी हुई
वर्षों से बिछुड़ी
दुनिया के मायाजाल में भटकती
शिशु से पहले
बहुत कुछ या कि सब कुछ पाने की
अभिलाषा में
वह दौड़ती रही अब तक
और माँ बनने से रही दूर
थक गई
तब माँ बनी और जाना
बेकार हाँफती रही
तृष्णाओं की दौड़ में .

स्त्री का
वास्तविक हासिल
माँ बनना है
उसकी जायी सन्तान
उसे माँ बनाती है
वह निज-स्त्रीत्व में
महसूस करने लगती है
ममत्व की झील
और वात्सल्य का झरना
देखते-देखते
वह स्त्री से प्रकृति में
              बदल जाती है
और समझ पाती है
माँ और मातृभूमि होने का
अलभ्य-सुख.
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like