बादल-बूँदें - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

बादल-बूँदों की तरह
तुम हो मुझमें
इन्द्रधनुषी रंगों की तरह।

मछलियाँ गाती हैं
सूर्यागमन की अगवानी का गान
जैसे - मैं तुम्हारा प्रणय।

हवाएँ चुपचाप
घूमती हैं इधर से उधर
प्यार की सुगंध के लिए
खोजती हैं तुम्हें।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like