अभिलाषा - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

अभिलाषाएँ
          ...चुप
तिरती और तैरती हैं ।
कभी
संवेदनाओं की झील में
कभी
विचारों की नदी में
प्रकृति से
ग्रहण करती हैं इच्छाएँ
कभी
         सजलता
         तरलता
         सजगता
अभिलाषाएँ
         चुप
रहती हैं
अपने को शब्द में रूपांतरण से पहले
प्रेम में
प्रेम की तरह
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like