बंगाली बाबा (5) - पुष्पेन्द्र फाल्गुन

पुष्पेन्द्र फाल्गुनपुष्पेन्द्र फाल्गुन13 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads


मनोकामना सिद्धि के नौवें दिन 
बाबा लोगों के गुमे जानवरों को बेटे और बहू के लिए छोड़
सिद्ध काली के चौतरे पर ही सिधार गए
जोगनी ने तेज़ बहते आंसुओं को जल्दी-जल्दी पोंछते हुए


बाबा की देह से छपटकर इतना ही कहा था
मेरी शादी करके यमराज का भैसा ढूँढने नहीं जा सकते थे बाबा...
पुष्पेन्द्र फाल्गुन
About the poet

पुष्पेन्द्र फाल्गुन

View profile & all 15 Poems / Stories