ये कहना है, वो कहना है, यूँ नैन बिछाये रस्ते में - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

5 min read · 12.4K reads

ये कहना है, वो कहना है, यूँ नैन बिछाए रस्ते में
मुँह सूख गया, लब हिल न सके जब सामने आए रस्ते में

वो ख़्वाबों में मिल जाते थे, मैं नींद में ख़ुश रह लेता था
रह-रह के ख्याल आता है यही, हम क्यूँ टकराए रस्ते में

मुद्दत से तमन्ना थी जिन की वो आज मिले, क्या ख़ाक मिले
कुछ उन की पूछ सके ही न हम अपनी कह पाए रस्ते में

वो जब भी राह में मिल जाए, दिल ऐसे धक से रह जाए
जैसे मयकश मय पी-पी कर उठ-उठ गिर जाए रस्ते में

आहट पे ज़रा-सी मैं ही नहीं दर खोल के बाहर निकला हूँ
मेरी ही तरह वो भी अक्सर घर छोड़ के आए रस्ते में

क्या मंज़िल मिल पाएगी तब क्या पास रहेगा फिर अपने
रहबर हे रूप बदल कर जब रहजन बन जाए रस्ते में

हम उन का बुलावा पाते ही बेताब हुए घर से निकले
जम गये क़दम दर पर जा कर, गो रुक भी न पाए रस्ते में

सुनते थे यक़ीन ऐसा अक्सर, दिलकश है बडी मुस्कान उनकी
माथे से पसीना चूने लगा जब वो मुस्काए रस्ते में
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  4. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  5. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads