दिल के ज़ख़्मों की तुम दवा करना - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

दिल के ज़ख़्मों की तुम दवा करना
हक मुहब्बत का कुछ अदा करना

रब्त तुझ से इसी बहाने सही
मुझ को दुश्मन ही कह दिया करना

आने वाले की फ़िक्र लाज़िम है
जो गया उस का ज़िक्र क्या करना

हाले-दिल पूछने से क्या हासिल
हो सके तो कभी वफ़ा करना

रूठ जाए वो उसकी मर्ज़ी है
फ़र्ज़ मेरा मुझे अदा करना

दूरियाँ अब सही नहीं जाती
कोई मिलने का रास्ता करना

इक यही आरज़ू है अब तो यक़ीन
कुछ मुहब्बत में ग़म अता करना
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  4. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  5. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads