ऐसे करील फूले - पुरुषोत्तम प्रतीक

पुरुषोत्तम प्रतीकपुरुषोत्तम प्रतीक

3 min read · 12.4K reads

करके तबाह चूल्हे
ऐसे करील फूले
सब कुछ करील भूले

आँधी पड़ हुई है
घर ख़ून की सुराही
कुछ माँस के खिलौने
पीले पड़े हुए हैं
हाड़ों का एक थैला
आकाश देखता है
यह अपशकुन सरासर
फिर भी गुनाह दूल्हे
ऐसे करील फूले

काँटे बने सिपाही
चेहरे गुलाब इनके
पत्ते नहीं तो क्या है
हरी शाख तो हरी है
हैं गाँव-गोहरे तक
फैली हुई जमातें
ठेंगा दिखा-दिखाकर
मटका रही हैं कूल्हे
ऐसे करील फूले

’रचनाकाल : 04 जनवरी 1979
पुरुषोत्तम प्रतीक
About the poet

पुरुषोत्तम प्रतीक

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय