सरसों के तेल के पराँठे - पुरुषोत्तम प्रतीक

पुरुषोत्तम प्रतीकपुरुषोत्तम प्रतीक

2 min read · 12.4K reads

सरसों के तेल के पराँठे
अम्मा ने एक-सार बाँटे
पर छोटू रूठ गया
हिस्सा भी छूट गया
और मिले बदले में चाँटे

बापू ने देख लिया
अम्मा ने एक दिया
साथ-साथ हम सारे डाँटे

उस दिन दीवाली थी
लगती दोनाली थी
गुस्सैलू होते हैं घाटे


रचनाकाल : 01 फ़रवरी 1978
पुरुषोत्तम प्रतीक
About the poet

पुरुषोत्तम प्रतीक

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like