रंगी चादर - पूरन मुद्गल

पूरन मुद्गलपूरन मुद्गल24 Sept 1931

3 min read · 12.4K reads

उनके उपदेश के बावजूद
चादर सफ़ेद नहीं रही
मैं उसे मैली भी नहीं कह सका
उसे रंगता रहा
अनेक रंगों में

अच्छा लगता था
उसका रंगीन होना
उसके सफ़ेद रहने में
वे किसी रहस्य को तलाशते
मैं उसके ताने-बाने में
सुनता रहा
आरोही-अवरोही स्वर
उस पर बनाता रहा
देवों के धरती-चरित
रवि वर्मा के मिथक चित्र

उनकी चादर भेदभरी थी
जो मैंने बुनी
उसमें लिपटी थी
तेरी बात मेरी बात ।
पूरन मुद्गल
About the poet

पूरन मुद्गल

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like