एक चिड़िया उसके भीतर - पूरन मुद्गल

पूरन मुद्गलपूरन मुद्गल24 Sept 1931

3 min read · 12.4K reads

कैसे रहे होंगे वे हाथ
जिन्होंने चिड़िया का चित्र बनाया

बहुत बार उड़े होंगे / आकाश की ऊँचाईयों में
कितनी बार सुनी होगी
चिड़िया की चहक
बच्चे की तुतली मिठास में
और
सारी उम्र किया होगा
चिड़िया-सा घोंसला बनाने का जतन

उड़ती
चहकती
तिनके चुनती
घोंसला बनाती चिडि़या
घोंसले से गिरते कुछ तिनके

वह
उठाता
सहेजता
और
करता रहता
चिडि़या-सा घोंसला बनाने का अभ्यास

क्योंकि रोज़ आ बैठती
एक चिडि़या उसके भीतर ।
पूरन मुद्गल
About the poet

पूरन मुद्गल

View profile & all 12 Poems / Stories