बेहद हूँ - पूजा कनुप्रिया

पूजा कनुप्रियापूजा कनुप्रिया21 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

तुम
एक कंकड़
मेरी गहराई में कहीं
तुम्हारी हलचल
मुझे निकाल देती है
मेरे किनारों की हद से बाहर

तुम
अमर बेल
मेरे तन को समेटे
लपेटे अपने आप में
मेरा जीवन तब तक
जब तक तुम मेरे पास

सुनो
तुम जैसे भी
अच्छे-बुरे
मेरी हद हो

मैं जैसी भी
सही-ग़लत
तुम्हारे लिए बेहद हूँ
पूजा कनुप्रिया
About the poet

पूजा कनुप्रिया

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like