अजनबी - पृथ्वी पाल रैणा

पृथ्वी पाल रैणापृथ्वी पाल रैणा26 Sept 1949

2 min read · 12.4K reads

मैं अजनबी हूँ,
या यह शहर पराया है ?
मेरी आँखों में उमड़ते हुए
सैलाव को कोई देखता नहीं ।
इस तरह गुजऱ जाता हूं
इस शहर की गलियों से
जैसे कि यहाँ कोई मुझे
जानता नहीं।
ये लोग भी कैसे हैं
गुमसुम-से
थके-हारे- से
खुद अपनी ही तस्वीर को
पहचानते नहीं ।
मैं खो गया हूँ भीड़ में
मेरी पहचान भी गुम है
अब जाकर किसे पूछूँ
मुझे जानते हो क्या ?
पृथ्वी पाल रैणा
About the poet

पृथ्वी पाल रैणा

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like