पानी बहता है - प्रेमशंकर शुक्ल

प्रेमशंकर शुक्लप्रेमशंकर शुक्ल16 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

पानी बहता है
चाहे कहीं भी हो पानी
वह बह रहा है

पत्‍तेे पर रखा बूँद बह रहा है
बादल में भी पानी बह रहा है

झील-कुआँ का पानी
बहने के सिवा और वहाँ
कर क्‍या रहा होता है!

गिलास में रखा पानी भी
दरअसल बह रहा है

घूँट में भी पानी
बह कर ही तो पहुँचता है प्‍यास तक

सूख रहा पानी भी बह रहा है
अपने पानीपन के लिए

मेरे शब्‍दो ! तुम्‍हारे भीतर भी तो
बह रहा है स्‍वर-जल
नहीं तो कहना कैसे होता प्रांजल

पानी बहता है
तभी तक पानी
पानी रहता है !
प्रेमशंकर शुक्ल
About the poet

प्रेमशंकर शुक्ल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँअधूरा मकानइसे दो कमरे का मकान बनना थाफ़िलहाल एक कमरे के बाद काम बंद है— हरीशचंद्र पांडेआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राज