काग़ज़ - प्रेमशंकर शुक्ल

प्रेमशंकर शुक्लप्रेमशंकर शुक्ल16 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

काग़ज़ जिसमें स्पन्दित है
वनस्पतियों की आत्मा
आकाश जितना सुन्दर है

जैसे शब्दों के लिए है आकाश
काग़ज़ भी वैसे ही

स्याही से उपट रहा जो अक्षरों का आकार
काग़ज़ पूरी तन्मयता से
रहा सँवार

जीवन की आवाज़ों-आहटों, रंगत
और रोशनी से भरपूर इबारतें
काग़ज़ पर बिखरी हैं चहुँ-ओर
धरती में घास की तरह

और उन्हें धरती की तरह काग़ज़
कर रहा फलीभूत |
प्रेमशंकर शुक्ल
About the poet

प्रेमशंकर शुक्ल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like