यह पूछने पर - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

5 min read · 12.4K reads

यह पूछने पर
वे और हम
साथ साथ
खेलते खाते रहे

पढ़ते रहे साथ साथ
साथ साथ
लड़ते-झगड़ते शरारतें करते रहे

साथ साथ
देते रहे फब्तियाँ
करते रहे प्यार साथ साथ

साथ साथ
लाँघते रहे पहाड़
तैरते रहे नदियाँ साथ साथ

सुख दुख, जीवन-मरण
सब कुछ
साथ-साथ रहा हमारा

फिर हम बड़े होने लगे
होने लगे व्यस्त तो वे
होते गये दूर हम से

इतने दूर इतने
कि एक दिन
उनके बाबत सुना
देखीं अखबारों में तस्वीरें उनकी
कि वे बारुद के जखीरों के साथ
गिरफ्तार हुए हैं
कुछ मारे गये मुठभेड़ में
और जब पूछा गया उनसे
तो उनने बताया कि वे
साथ रहना भूल चुके हैं आज कल

भूल चुके हैं
कि कभी-
साथ साथ रहे थे वे

ऐसा क्यों...??

यह पूछने पर वे
साथ साथ रहने वाले
दिनों को याद करते हुए
पीछे घूमकर
कुछ कहना चाहते हैं

फिर कुछ भी
कहने से पहले
चुप्प हो जाते हैं।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी