ममत्व से दूर - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

बछड़ा दूध पीता
तब तक ही पहचानता माँ को

रँभाते वक़्त भी
यही ध्वनि निकलती कंठ से उसके

बड़ा होते बढ़ने लगते
माथे पर सींग

ममत्व से जो भी दूर जाता
पशुत्व के क़रीब होता
जहाँ पूरी दुनिया ही उसे
अपनी चरागाह लगती है।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like