महक - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

दिनों बाद माँ मिली तो
खिलते रहे देर तक रोम-रोम
स्वप्न में स्वर्गीय पिता दिखे तो
आकाश-सा फैल गया माथे पर आशीर्वाद
भाइयों से भेंट हुई तो
क्षितिजों तक लंबी हो गईं भुजाएँ
अर्से बाद बहिनें मिली तो
राखी का त्यौहार हो गया मन
नाती-पोतों को पाते ही
कनियाँ-कनियाँ भर गया आँगन
देखो तो!
धूप दीप जैसा
कितना-कितना महक रहा है घर!!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like