कच्चा दूध - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

5 min read · 12.3K reads

भूरी भैंस जनी थी पहले
परसों ब्याई गैया
भर-भर लुटिया बाँटन लागीं
चीका घर-घर मैया ।

थूनी-थूनी पड़ा-पड़ेरू
थूनी-थूनी बछड़े
दादी जिनके रोम-रोम में
तेल ठीक से चुपड़े
रम्हा-रम्हा पूरी गौशाला
नचती ता-ता थैया ।

भर-भर मथनी मही बनाए
नैनू लोंदे-लोंदे
जो भी माँगन आए उनके
भौजी थके न दे दे
बासी खिर सुबह तक खाएँ
मिलकर बहना भैया ।

कच्चा दूध गमकता घर में
पुरा-पुरा मेम मट्ठा
बच्चों के मुँह सदा महकता
मक्खन खट्ठा-मिट्ठा
गौदोहन सरर-सरर से
उठे दूध पर घैया ।

गाय जने घर उत्सव होता
भैंस जने पर मेला
मेहमानों की होने लगती
हर दिन रेलम पेला
भोजन पे मनुहारें करते
घी देने परसैया ।

जब तक गाय-भैंस को गोरस
तब्तक द्वारे गंगा
लगता है परिवार गाँव में
अब तो पूरा चंगा
कुछ दिन को ख़ुशियों के तट पर
ले आई वह नैया ।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय