जिनके खातिर - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

जिनके ख़ातिर सुबह न जानी, शाम न जानी जिनके ख़ातिर
उनके अब ये हाल आज तक, दिन-दिन भर ग़ाली देते हैं ।

अपने मुँह का कौर खिलाकर, जिनको संकटमें पाला
जिनके मन के अंधकार में, फैलाया नित उजियाला
जिनके ख़ातिर भूख न जानी, प्यास न जानी जिनके ख़ातिर
उनके अब ये हाल आजकल, छक-छक कर ग़ाली देते हैं ।

जिनको सुख में, दुख में हमने, पल-पल पूरा साथ दिया
जहाँ ज़रूरत पड़ी हमारी, खुलकर अपना हाथ दिया
जिनके ख़ातिर ख़ुशी न जानी, ग़म न जाना जिनके ख़ातिर
उनके अब ये हाल आजकल, जी भर के ग़ाली देते हैं ।

अपनी हस्ती मिटा-मिटा कर, जिनके मस्तक सदा उठाए
जिन पर हमने हँसते-हँसते, अपने स्वर्णिम प्रहर लुटाए
जिनकी ख़ातिर लाभ न जाना, हानि न जानी जिनके ख़ातिर
उनके अब ये हाल आजकल, नगद-नगद ग़ाली देते हैं ।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी