हरदा में - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

जिस जिसने जो भी दिया मुझे इस हरदे में
उसे बताने से बेहतर है चुप रह जाना
शोक-गीत से उम्दा है,जीवन को गाना
वस्त्रहीनता से बेहतर रहना परदे में

सिवनी का बाशिन्दा हूँ परदेशी माना
जबकि हरदा और सिवनी भाई जुड़वाँ
दोनों ही की माँ रेवा है पिता सतपुड़ा
दोनों ही का आदिकाल से एक घराना

दोनों में से किसी एक को गड़ता काँटा
तॊ दूजे की आह सभी मिल सुन सकते हैं
दोनों के आँगन, खेत, खले सब लगते हैं
एक सरीखे, मानों इन्हें न अब तक बाँटा

इसीलिए अब हरदा में घर-सा रहता हूँ
मुक्त क़लम से दुनिया के सुख-दुख कहता हूँ ।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी