हां ना के बीच - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

हाँ ना के बीच
फँसा विचार
अविकसित कली जैसा
अपने ही वृत्त पर सूखता है

हाँ ना के बीच
फँसी इंसानियत
हर जगह निस्तेज
और बाँझ होती है

हाँ ना के बीच
फँसा मौसम
हर जगह
पतझर-सा खड़खड़ाता है

हाँ ना के बीच
फँसा सृजन
हर जगह
रेत ही रेत बिछाता है।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे