द्वैत से परे - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

किरणों के कण-कण में सूर्य
हवाओ के ज़र्रे-ज़र्रे में पनी

और धरती के पोर-पोर में आकाश का होना
जितना सच है

उतना ही सच है हमारे रोम-रोम में
एक- दूजे का होना

जहाँ
द्रव्य और दृश्य की तरह एकाकार हैं हम।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like